अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
गोह (औरंगाबाद): प्रखण्ड के आंधी बिगहा स्थित श्री सिंह उच्च विद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाने वाले छात्र मनीष कुमार को मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह और प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने मेडल, सर्टिफिकेट और पुस्तक देकर सम्मानित किया।साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाली संध्या कुमारी, अतीत, अंजनी और सुमित कुमार को भी पुरस्कृत किया गया।बीईओ अशोक कुमार सिंह ने छात्रों को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों की इस सफलता को ग्रामीण क्षेत्र के लिए गौरव बताया।इस अवसर पर मुखिया मृत्युंजय यादव,शिक्षक पन्नालाल सिंह, संतोष कुमार और पूजा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




