अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
गोह/औरंगाबाद: संबल योजना के तहत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल प्राप्त करने वाले लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है कि आगामी 17 और 18 अप्रैल 2026 को हसपुरा स्थित बुनियाद केंद्र में विशेष सर्विसिंग एवं मरम्मत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा विभाग के सौजन्य से आयोजित इस शिविर के पहले दिन, यानी 17 अप्रैल को हसपुरा, ओबरा, दाउदनगर और गोह प्रखंड के दिव्यांगजन अपनी ट्राईसाईकिल की निःशुल्क जांच और मरम्मत करा सकेंगे, जबकि शिविर का दूसरा चरण 18 अप्रैल को संपन्न होगा। प्रशासन ने संबंधित प्रखंडों के सभी लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपनी ट्राईसाईकिल के साथ उपस्थित होकर इस सरकारी योजना का लाभ उठाएं, ताकि उन्हें आवागमन में किसी तकनीकी बाधा का सामना न करना पड़े।



