अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
गोह (औरंगाबाद): डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को भाजपा के उपहारा और गोह मंडल ने संयुक्त रूप से प्रखंड कार्यालय स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर को स्वच्छ करने के बाद दीप जलाकर उन्हें नमन किया।जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किया गया है। मौके पर उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान,धीरज चौहान, टिंकू उपाध्याय, सुरेंद्र शर्मा,सचिन चंद्रवंशी और मोनू उपाध्याय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



