Homeबड़ी ख़बरेंअम्बेडकर जयंती पर विद्यालय को मिली सौगात: बन्देया में आधुनिक प्रयोगशाला और...

अम्बेडकर जयंती पर विद्यालय को मिली सौगात: बन्देया में आधुनिक प्रयोगशाला और पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शिवधर देव और संचालन शिक्षक कुंदन कुमार मिश्र ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि बीइओ अशोक कुमार और बीपीआरओ प्रियंका कुमारी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में एसबीआई शाखा प्रबंधक दिलीप रजक उपस्थित रहे।

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद): बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को गोह प्रखंड के बन्देया स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा और सम्मान का संगम देखने को मिला। विद्यालय परिवार द्वारा जहाँ एक ओर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आधुनिक प्रयोगशाला और पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शिवधर देव और संचालन शिक्षक कुंदन कुमार मिश्र ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि बीइओ अशोक कुमार और बीपीआरओ प्रियंका कुमारी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में एसबीआई शाखा प्रबंधक दिलीप रजक उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत बाबा साहेब की तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान मैट्रिक की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्रा लवली कुमारी, बबली कुमारी और छात्र श्रवण कुमार को अतिथियों द्वारा मेंडल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लैब और लाइब्रेरी शुरू

विद्यालय भवन की पहली मंजिल पर नवनिर्मित प्रयोगशाला और पुस्तकालय का उद्घाटन मुख्य अतिथियों ने रिबन काटकर किया। प्रयोगशाला का उद्घाटन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने किया, जबकि पुस्तकालय का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने प्रयोगशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब ने ‘शिक्षित बनो’ का जो मंत्र दिया था, यह पुस्तकालय और प्रयोगशाला उसी दिशा में एक ठोस कदम है।”अब विद्यालय के छात्र-छात्राएं न केवल किताबी ज्ञान ले सकेंगे, बल्कि प्रयोगात्मक तरीके से भी विषयों को समझ सकेंगे।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा ही वह एकमात्र अस्त्र है जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है,छात्र बाबा साहेब की तरह तार्किक सोच विकसित करें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।

समारोह के अंत में प्रधानाध्यापक शिवधर देव ने सभी आगत अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहर जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि वे हर क्षेत्र में अग्रणी बन सकें।मौके पर बन्देया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, सुभाष कुमार,मन्टू कुमार,दिपा कुमारी,कुमारी हसिना,मुनेश कुमार, आमिर खान, सुनिल कुमार,मनोज कुमार, आनंद कुमार सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

डॉ. अम्बेडकर का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा ही वह एकमात्र अस्त्र है जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है,छात्र बाबा साहेब की तरह तार्किक सोच विकसित करें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।

-अशोक कुमार

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोह

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
20 %
1.6kmh
3 %
Wed
28 °
Thu
40 °
Fri
42 °
Sat
43 °
Sun
44 °

Most Popular