Homeबड़ी ख़बरेंमासिक शिवरात्रि पर बाबा दूधेश्वरनाथ का भव्य श्रृंगार और पूजन

मासिक शिवरात्रि पर बाबा दूधेश्वरनाथ का भव्य श्रृंगार और पूजन

संध्या काल में आयोजित इस विशेष अनुष्ठान के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पुजारी संजय गिरी, प्रिंस गिरी, अजय द्विवेदी और पिंटू मिश्रा सहित दर्जनों गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा।

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

गोह प्रखंड के ऐतिहासिक देवकुंड स्थित बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर में बुधवार को बैसाखी मासिक शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस विशेष अवसर पर मंदिर के मठाधीश महंत कन्हैयानंद पुरी द्वारा बाबा का विशेष अभिषेक, भव्य श्रृंगार और पूजन संपन्न किया गया।महंत कन्हैयानंद पुरी ने इस दिन की महत्ता बताते हुए कहा कि मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की उपासना और आत्मिक शांति के लिए अत्यंत शुभ है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और ध्यान करने से साधक के जीवन के समस्त संकट और बाधाएं दूर होती हैं।

संध्या काल में आयोजित इस विशेष अनुष्ठान के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पुजारी संजय गिरी, प्रिंस गिरी, अजय द्विवेदी और पिंटू मिश्रा सहित दर्जनों गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
20 %
1.6kmh
3 %
Wed
28 °
Thu
40 °
Fri
42 °
Sat
43 °
Sun
44 °

Most Popular