Homeजीवन मंत्रपूर्व विधायक के पुण्यतिथि समारोह को लेकर बैठक

पूर्व विधायक के पुण्यतिथि समारोह को लेकर बैठक

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी |गोह

गोह के पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की पुण्यतिथि समारोह मनाने को लेकर शनिवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में संयोजक रंधीर पासवान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की 21 पुण्यतिथि समारोह 22 फरवरी को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गौतमबुद्ध नगर भवन में मनाने का निर्णय लिया गया। संयोजक ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में विभिन्न दलों के नेता व गणमान्य उपस्थित होंगे। बैठक में उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, जिला मंत्री सुनील शर्मा, महामंत्री सत्येंद्र शर्मा, मंडल मंत्री बिनोद प्रसाद, संजय कुमार सिंह, विकास सिंह, नागेन्द्र कुमार उर्फ नागा, मकसूदन शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
17 %
1.3kmh
0 %
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular