Homeबड़ी ख़बरेंमेनू कार्ड से अंडा-ब्रेड गायब, मरीजों को थमाया जा रहा टोस्ट बिस्कुट

मेनू कार्ड से अंडा-ब्रेड गायब, मरीजों को थमाया जा रहा टोस्ट बिस्कुट

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह|औरंगाबाद

स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में मरीजों को मिलने वाले सरकारी आहार में व्यापक धांधली का मामला सामने आया है, जिससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो और प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रशासन और वेंडर की मनमानी के चलते सरकारी डाइट चार्ट को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है; यहाँ मरीजों को पौष्टिक भोजन के नाम पर पानी जैसा पतला दूध और छोटी-पतली रोटियां दी जा रही हैं, जबकि मेनू में शामिल अंडा पूरी तरह नदारद है और ताज़ा ब्रेड की जगह सूखा टोस्ट बिस्कुट थमाया जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था की इस बदहाली और मरीजों के हक की चोरी पर जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शिव शंकर कुमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित वेंडर से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है, वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक रवि प्रकाश ने दावा किया है कि अब उनकी सीधी देखरेख में नियमित और गुणवत्तापूर्ण आहार का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
40.4 ° C
40.4 °
40.4 °
8 %
6.3kmh
5 %
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
44 °
Sun
44 °

Most Popular