HomeUncategorizedदो बाइक की टक्कर में पांच ज़ख़्मी

दो बाइक की टक्कर में पांच ज़ख़्मी

अमृत विहार न्यूज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगीं भीड़

संवाद सहयोगी |गोह

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के सरेया मोड़ समीप दो बाइक की टक्कर में पांच ज़ख़्मी हो गए जिसमें बेहतर इलाज के लिए चार लोगों को मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार दो बाइक एक ही दिशा में गया की ओर जा रहे थे तभी आगे वाली बाइक ने अचानक यू टर्न लिया जिससे पीछे वाली बाइक चालक का संतुलन गड़बड़ा गया और दोनों बाइक टक्करा गई।जिसमें गोह न्यु एरिया निवासी रितिक कुमार पिता स्व. राजेश सिंह,विक्रम कुमार पिता विनय पासवान एवं दरधा निवासी जहांगीर शाह पिता असलम शाह,अजीर शाह एवं नज़ीर शाह दोनो पिता अहमद शाह बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोह लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया जी रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.9 ° C
17.9 °
17.9 °
37 %
1.2kmh
0 %
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
32 °

Most Popular