अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी |गोह
गोह (औरंगाबाद): राष्ट्रीय राजमार्ग 120 पर दधपी गांव के बराह स्थान के समीप मंगलवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 48 वर्षीय बाइक सवार दिवाकर कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गयाजी जिले के कोच थाना अंतर्गत निंघई गांव निवासी रामजन्म यादव के पुत्र दिवाकर कुमार गोह के हसनपुर (लोहड़ी) गांव में अपनी बहन के घर से वापस लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिवाकर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



