Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारमलहद में खलिहान में लगी भीषण आग, 200 बोझा राई जलकर राख

मलहद में खलिहान में लगी भीषण आग, 200 बोझा राई जलकर राख

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

गोह (औरंगाबाद): प्रखंड के बन्देया थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलहद में बुधवार को एक दुखद अगलगी की घटना में किसान को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण चितरंजन शर्मा के खलिहान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में खलिहान में रखी लगभग 200 बोझा राई (सरसों) पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान की मेहनत की कमाई नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने इस आकस्मिक आपदा से हुए भारी नुकसान को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और अंचल अधिकारी से उचित मुआवजे एवं आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है ताकि परिवार को इस आर्थिक संकट से उबारा जा सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
31 %
1.5kmh
27 %
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
37 °

Most Popular