अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
गोह (औरंगाबाद): भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) गोह अंचल के वरिष्ठ नेता और बाजार बर्मा पंचायत के पूर्व मुखिया महेन्द्र नाथ सिंह (65 वर्ष) के निधन पर मंगलवार को एक शोक सभा आयोजित की गई। अंचल मंत्री सुरेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में वक्ताओं ने उन्हें एक मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए कहा कि महेंद्र नाथ सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन गरीब, वंचित और शोषित वर्ग की आवाज बुलंद करने में समर्पित कर दिया। उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल, हसपुरा अंचल मंत्री चंद्रशेखर सिंह, अरूण कुमार, महेश्वर सिंह, रामदयाल सिंह, निरंजन सिंह, झलकदेव यादव, मुनेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उनके संघर्षों को याद कर उन्हें नमन किया।



