Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारसड़क हादसे में घायल संसा निवासी युवक की मगध मेडिकल कॉलेज में...

सड़क हादसे में घायल संसा निवासी युवक की मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

सुजीत कुमार एक बेहद मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। उनके इस तरह चले जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद)। गोह थाना क्षेत्र के कैथी बेनी मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल पल्सर सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के संसा ग्राम निवासी रामचंद्र भगत के 45 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है।

गश्ती पुलिस ने पहुँचाया था अस्पताल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर कैथी बेनी मोड़ के समीप सुजीत कुमार की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद गोह थाने की गश्ती पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह पहुँचाया।

गया रेफर के बाद तोड़ा दम

PHC के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। वहाँ उपचार के दौरान ज़िन्दगी के जंग हार गए और सुजीत कुमार ने दम तोड़ दिया।

परिजनों में कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर

इस असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही मृतक के पत्नी सहित परिजनों में चीख-पुकार मच गई है और संसा ग्राम सहित पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। संसा पंचायत के सक्रिय समाजसेवी सोनू शर्मा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुजीत कुमार एक बेहद मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। उनके इस तरह चले जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

सुजीत कुमार एक बेहद मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। उनके इस तरह चले जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

-सोनू शर्मा समाजसेवी संसा पंचायत

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
28 ° C
28 °
28 °
26 %
1.5kmh
66 %
Tue
27 °
Wed
38 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular