अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय
गोह (औरंगाबाद): अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा के लिए विख्यात गोह प्रखंड मुख्यालय के गोला पर स्थित ‘केवीएम क्लासेस’ के छात्र विष्णु कुमार ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय की मुख्य प्रवेश परीक्षा में राज्य स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के डड़वां निवासी मुकेश कुमार का पुत्र ने बिहार की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली इस प्रवेश परीक्षा के दो चरणों की कड़ी प्रतिस्पर्धा को पार कर विष्णु ने अंतिम 60 चयनित छात्र-छात्राओं की सूची में अपनी जगह बनाई है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक कुंदन सिंह और राहुल सिंह ने गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि “विष्णु की यह उपलब्धि उन तमाम ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में भी आकाश छूने का हौसला रखते हैं। हजारों परीक्षार्थियों के बीच राज्य के शीर्ष 5 में स्थान बनाना केवल किताबी ज्ञान की जीत नहीं, बल्कि सही दिशा और अनुशासन का परिणाम है।”
विष्णु की इस विशिष्ट सफलता से पूरे प्रखंड में हर्ष का माहौल है। समाजसेवियों,शिक्षाविदों और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने विष्णु के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए संस्थान की विश्वसनीयता की सराहना की है।
विष्णु की यह उपलब्धि उन तमाम ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में भी आकाश छूने का हौसला रखते हैं। हजारों परीक्षार्थियों के बीच राज्य के शीर्ष 5 में स्थान बनाना केवल किताबी ज्ञान की जीत नहीं, बल्कि सही दिशा और अनुशासन का परिणाम है।”
-निदेशक केवीएम क्लासेज



