Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारपूर्व थानाध्यक्ष का किया गया स्वागत

पूर्व थानाध्यक्ष का किया गया स्वागत

अमृत विहार न्यूज

ग्रामीणों के साथ पूर्व थानाध्यक्ष

संवाद सहयोगी|गोह

औरंगाबाद

हिंदू नव वर्ष पर देवकुंड के पूर्व थानाध्यक्ष अनंत कुमार का बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर में फुल माला व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने, खेल और पढ़ाई से जुड़े युवाओं को प्रोत्साहन देने में इनका सराहनीय कार्य रहा था। पूर्व थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र में एक ईमानदार प्रयास किया था। उनके स्थानांतरण के महीनों बाद भी उसके आने की खबर सुनकर लोग उनके सम्मान के लिए तत्पर दिखें। विदित हो कि पूर्व थानाध्यक्ष जिला मुख्यालय से किसी विशेष कार्य से वापस अपने जहानाबाद के कल्पा थाना लौट रहे थे, इसी बीच रोककर उनका सम्मान किया गया। इस माैके पर अभाविप छात्र नेता गौरव मिश्रा, मनीष जायसवाल, अतुल कुमार, मृत्युंजय, मनीष कुमार, रंधीर यादव, छट्ठू द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
32 ° C
32 °
32 °
21 %
1.7kmh
39 %
Fri
35 °
Sat
27 °
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
36 °

Most Popular