Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारऔरंगाबाद: फाग पैक्स अध्यक्ष बने बलराम

औरंगाबाद: फाग पैक्स अध्यक्ष बने बलराम

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

औरंगाबाद

गोह प्रखंड के फाग कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें बलिराम सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 378 मतों के भारी अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।इससे पहले वे दो बार पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं और एक बार उनकी पत्नी चुनाव जीत चुकी है।चुनाव में बलिराम यादव को सर्वाधिक 745 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी में रामनिवास शर्मा को 367, महेश यादव को 299, रंजन वर्मा को 142, मनोरंजन कुमार को 138 और सविता देवी को 9 मतों से संतोष करना पड़ा; वहीं गणना के दौरान 137 मत रद्द घोषित किए गए। आधिकारिक घोषणा के बाद विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उत्साहित समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार बधाई दी। जीत के बाद बलराम यादव ने पैक्स की पारदर्शिता और किसानों के हित में कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रमाणपत्र लेते नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बलराम यादव

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
32 ° C
32 °
32 °
21 %
1.7kmh
39 %
Fri
35 °
Sat
27 °
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
36 °

Most Popular