अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
गोह (औरंगाबाद): गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत देवहरा पुनपुन नदी पुल से करीब एक किलोमीटर उत्तर दिशा में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि, “प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मृत्यु का प्रतीत होता है।मृतक ने मटमैले रंग का कुर्ता-पजामा पहन रखा है, जिसकी उम्र लगभग 60-65 वर्ष के करीब लग रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस हुलिए के व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले,तो वे तुरंत गोह थाना को सूचित करें ताकि उनके परिजनों तक जानकारी पहुँचाई जा सके।”



