Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारशारीरिक शोषण के आरोपी ने थामा पीड़िता का हाथ

शारीरिक शोषण के आरोपी ने थामा पीड़िता का हाथ

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी |गोह

औरंगाबाद

गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को पुलिस की मौजूदगी में एक प्रेमी युगल की शादी संपन्न हुई,जिससे पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा विवाद सुखद अंत के साथ समाप्त हो गया। विदित हो कि दाउदपुर गांव निवासी ज्योति कुमारी(काल्पनिक नाम)ने गांव के ही जीतन कुमार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए 6 मार्च को गोह थाना में लिखित आवेदन दिया था। मामले की गंभीरता और माननीय न्यायालय के डर से रविवार को दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी,जिसके बाद पुलिस की देखरेख और परिजनों के मौजूदगी में दोनों बालिगों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर सात फेरे लिए।प्रशासन की ऐसी सकारात्मक पहल की चर्चा हर तरफ हो रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
52 %
2.4kmh
0 %
Mon
23 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
40 °

Most Popular