Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव के निधन पर शोक सभा, दी गई...

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव के निधन पर शोक सभा, दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अमृत विहार न्यूज

Amrit vihar news|Goh

गोह (औरंगाबाद): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रदेव यादव के निधन पर गोह स्थित भाजपा कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति करार दिया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इंद्रदेव बाबू पार्टी के ‘भीष्म पितामह’ के समान थे। उन्होंने न केवल जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को सींचा, बल्कि विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं। कानून की गहन समझ रखने वाले इंद्रदेव बाबू हम सभी के लिए मार्गदर्शक थे।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, महामंत्री सत्येंद्र शर्मा, विक्कु त्रिपाठी, पंसस सत्यपाल उर्फ भोला, मोहर लाल मिश्र, चुन्नू सिंह, रणधीर पासवान सहित दर्जनों समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
12 %
3.8kmh
0 %
Fri
28 °
Sat
31 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular