Homeखेलगोह में जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज, 12वें सीजन के पहले...

गोह में जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज, 12वें सीजन के पहले मैच में देवहरा बनी विजेता

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में मंगलवार को “गोह प्रीमियर लीग”क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गोरकट्टी बनाम देवहरा खेला गया।टूर्नामेंट का शुभारंभ चाणक्य आईएएस के पटना ब्रांच हेड डॉ कृष्णा सिंह एवं गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह द्वारा किया गया।इस दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि खेल भावना बना रहना चाहिए हार-जीत लगा रहता है।मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिपक उपाध्याय बेरका पैक्स अध्यक्ष मणिष गोबिंद उर्फ बब्लू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजु वर्मा,पंसस सत्यपाल उर्फ भोला यादव, केवीएम क्लासेज के निदेशक कुंदन सिंह,धीरज चौहान, सचिन चंद्रवंशी, सहित आयोजक मंडल के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

गोरकट्टी को हरा देवहरा बना विजेता

उद्घाटन मैच में आगे बैटिंग करते हुए 14 ओवर में देवहरा ने 196 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरकट्टी की टीम 155 रन पर ऑल-आउट हो गई इसके साथ हीं जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का 12 वां सीजन का पहला मैच देवहरा ने 44 रन से जीत लिया। मैच के दौरान एम्पायर के भूमिका में सुड्डू सिंह व मुकुंद शर्मा रहे वहीं मैच का आंखों देखा हाल दिपक उपाध्याय,विक्कु त्रिपाठी और सचिन चंद्रवंशी बता रहे थे।

स्टेडियम के अभाव में खेल भावना हो रही प्रभावित-डॉ. कृष्णा सिंह

पूर्व विधायक डॉ रणविजय सिंह के बड़े सुपुत्र डॉ कृष्णा सिंह ने कहा कि 2012 से गोह में स्टेडियम बनाने की बात हो रही है लेकिन अब तक नहीं बन सका है,गोह जैसे जगह में स्टेडियम न होने से खेल और खेल भावना दोनो काफी आहत हो रहीं हैं। मैं अपने पिता जी के प्रतिनिधि के रूप में यहां उपस्थित हुआ हूं मैं प्रयास करूंगा कि गोह में जल्द से जल्द स्टेडियम बने ताकि यहां के खेल का विकास हो सकें।

“2012 से गोह में स्टेडियम बनाने की बात हो रही है लेकिन अब तक नहीं बन सका है,गोह जैसे जगह में स्टेडियम न होने से खेल और खेल भावना दोनो काफी आहत हो रहीं हैं। मैं अपने पिता जी के प्रतिनिधि के रूप में यहां उपस्थित हुआ हूं मैं प्रयास करूंगा कि गोह में जल्द से जल्द स्टेडियम बने ताकि यहां के खेल का विकास हो सकें।”

-डॉ. कृष्णा सिंह उर्फ श्री बाबु

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
13.1 ° C
13.1 °
13.1 °
41 %
1.8kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
30 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
32 °

Most Popular