Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारबगावत वाली शादी:बारात से दो दिन पहले दुल्हन ने बदला दूल्हा, 10...

बगावत वाली शादी:बारात से दो दिन पहले दुल्हन ने बदला दूल्हा, 10 साल पुराने प्यार के लिए तोड़ी समाज की दीवार।

अमृत विहार न्यूज

प्रतिकात्मक चित्र

Amrit vihar news |Goh

कहते हैं कि “प्यार और जंग में सब जायज है,” और जब वैलेंटाइन वीक का खुमार हो, तो इश्क की बगावत और भी गहरा जाती है। औरंगाबाद के गोह में कुछ ऐसा ही फिल्मी नजारा देखने को मिला, जहाँ एक प्रेमिका ने ‘वेलेंटाइन गिफ्ट’ के तौर पर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी ही चुन लिया।

कार्ड पर लिखा था 10 फरवरी, पर दिल ने कहा – ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’

आरती के घर में खुशियों का माहौल था, 10 फरवरी को दरवाजे पर बारात आनी थी और शहनाइयां बजने वाली थीं। लेकिन आरती के दिल में तो पिछले 10 साल से सिर्फ चंदन का नाम लिखा था। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले जब दुनिया प्यार का इजहार कर रही थी, तब आरती ने रस्मों की बेड़ियाँ तोड़ चंदन का हाथ थाम लिया।

मंदिर बना गवाह, सोशल मीडिया पर ‘इश्क’ का वीडियो हिट

गोह थाना के पास स्थित शिव मंदिर में जब चंदन ने आरती की मांग में सिंदूर भरा, तो वहां मौजूद भीड़ भी दंग रह गई। यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि 10 साल पुराने उस वादे को पूरा करना था जिसे 2021 में कोर्ट में शुरू किया गया था। इस “इश्क वाली शादी” का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। लोग कह रहे हैं- “वैलेंटाइन डे का इससे बड़ा धमाका और क्या होगा!”

सालों तक परिजनों को मनाने की कोशिश नाकाम रही, तो इस प्रेमी जोड़े ने खुद अपनी किस्मत लिखने का फैसला किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
13.1 ° C
13.1 °
13.1 °
41 %
1.8kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
30 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
32 °

Most Popular