Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारगोह पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करते दो युवकों को किया गिरफ्तार

गोह पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करते दो युवकों को किया गिरफ्तार

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी |गोह

गोह थाना पुलिस ने बुधवार की संध्या शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिलीं जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के मही गांव निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र विक्की कुमार और बच्चू यादव के पुत्र साहेब कुमार बाजार वर्मा के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे थें।जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही गोह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दोनों युवकों को हिरासत में लिया।पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराए जाने के बाद दोनों युवकों में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके पश्चात पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
25 ° C
25 °
25 °
37 %
1.4kmh
22 %
Wed
34 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
35 °
Sun
38 °

Most Popular