Homeराजनीतिजनसंघ के स्तंभ और 'लाल चौक' पर तिरंगा फहराने वाले जांबाज राजेश्वर...

जनसंघ के स्तंभ और ‘लाल चौक’ पर तिरंगा फहराने वाले जांबाज राजेश्वर बाबू का निधन, भाजपा कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अमृत विहार न्यूज

गोह|औरंगाबाद

भारतीय जनता पार्टी के गोह स्थित ‘गोला’ कार्यालय में बुधवार को एक शोकसभा का आयोजन कर सरेया ग्राम निवासी राजेश्वर सिंह उर्फ मुखिया जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 16 जनवरी 2026 को उनके निधन से पार्टी ने अपना एक समर्पित और जुझारू अभिभावक खो दिया है।राजेश्वर बाबू केवल एक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि संघर्ष के प्रतीक थे।

तैल चित्र पर पुष्पांजलि और यादें

भाजपा कार्यालय में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आज के दौर में राजेश्वर बाबू जैसा निस्वार्थ समर्पण विरले ही देखने को मिलता है।राजेश्वर बाबू का जीवन आने वाली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में सदैव जीवित रहेगा।

कश्मीर से अयोध्या तक का सफर

उन्होंने जनसंघ काल से ही राष्ट्रवाद की अलख जगाई और डॉ. मुरली मनोहर जोशी के साथ श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाले साहसी जत्थे में शामिल होकर बिहार का मान बढ़ाया था, और अयोध्या में बाबरी ढांचे के विध्वंस के दौरान उन्होंने एक समर्पित कारसेवक के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

पूर्व जिला अध्यक्ष बिनय शर्मा, गोह विधानसभा के BLA-1 रवि शंकर शर्मा, उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान और जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय,पंचायत समिति सदस्य सत्यपाल उर्फ भोला, जितेंद्र शर्मा, गणेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री देवी, धीरज चौहान, प्रमोद कुमार सिंह, बिनोद कुमार, गोपाल सिंह, रणधीर पासवान, बबन उपाध्याय, कमलेश यादव, अशोक शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, सुदामा पासवान, पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह और सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
22.3 ° C
22.3 °
22.3 °
44 %
1.3kmh
6 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular