Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारविवेकानंद के विचारों से महका देवकुंड महाविद्यालय: अभाविप ने 'युवा संवाद' के...

विवेकानंद के विचारों से महका देवकुंड महाविद्यालय: अभाविप ने ‘युवा संवाद’ के जरिए फूंकी नई ऊर्जा

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद)। स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के पावन अवसर पर सोमवार को देवकुंड स्थित महंत रामध्यान दास महाविद्यालय का परिसर युवाओं के जोश और उत्साह से सराबोर रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई देवकुंड के तत्वावधान में आयोजित ‘युवा संवाद सह व्याख्यान’ कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर यादव, आरएसएस के सदस्य रोहित कुमार और वरिष्ठ शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र नेता गौरव मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन मनीष कुमार ने कुशलतापूर्वक संभाला।

शिकागो की गूँज और विवेकानंद का संदेश

मुख्य वक्ता डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 11 सितंबर 1893 को शिकागो के धर्म संसद में विवेकानंद ने जो विचार रखे थे, वे आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से कहा:

​”किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए जीवन में निरंतरता, लगन और ईमानदारी का होना अनिवार्य है। विवेकानंद के मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।”

-डॉ. श्रीकृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबु

वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्रभक्ति से गूँजा परिसर

इस वर्ष राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक 150 वर्ष पूर्ण होने पर छात्र संघ के सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वक्ताओं ने खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में अनुशासन और अटूट परिश्रम पर जोर दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला संयोजक अभय कुमार, दीपू यादव, सोनू उर्फ अमरेश, शिक्षक अजित कुमार, हेमंत राजवंशी, छात्र नेता विकास कुशवाहा, छात्रा प्रमुख राजबाला कुमारी और गौरव मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर श्रीकांत कुमार, मृत्युंजय कुमार, आकाश कुमार, रिद्धिमान मिश्रा सहित दर्जनों छात्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन जिला संयोजक अभय कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.2 ° C
16.2 °
16.2 °
31 %
3.4kmh
0 %
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
32 °

Most Popular