Homeदेश - विदेशबिहार के लाल:औरंगाबाद के ऋषभ का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन,...

बिहार के लाल:औरंगाबाद के ऋषभ का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले में खुशी की लहर

अमृत विहार न्यूज

फाइल फोटो

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद): बिहार की मिट्टी ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुंदौल गांव निवासी प्रेम शंकर दुबे के पुत्र ऋषभ कुमार का चयन ’69वीं स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI)’ की अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ऋषभ की इस उपलब्धि से न केवल उनके गांव, बल्कि पूरे जिले में गौरव का माहौल है।यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के “भिलाई नायर समाजम” में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता 6 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगी, जहाँ ऋषभ देश भर से आए खिलाड़ियों के बीच अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

सैनिक स्कूल से तय किया राष्ट्रीय स्तर का सफर

ऋषभ वर्तमान में सैनिक स्कूल (गुजरात) में कक्षा आठवीं के छात्र हैं। उनकी इस सफलता की नींव गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित केवीएम (KVM) क्लासेज में पड़ी थी। यहीं से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करते हुए उन्होंने 2023 में सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। आज खेल के क्षेत्र में उनकी इस ऊंची उड़ान ने उनके पुराने संस्थान और शिक्षकों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

​”किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों में खेल के प्रति भी रुझान होना चाहिए। खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक ऐसा माध्यम है जिससे हम समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं और सफलता का ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं।”

-कुंदन सिंह निदेशक केवीएम क्लासेज गोह

ऋषभ की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जाहिर की है,बेरका पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह समाजसेवी रामाज्ञा मिश्रा और दीपक उपाध्याय,पंसस भोला यादव और पूर्व उप प्रमुख सुप्रिया देवी,धीरज चौहान, केवीएम क्लासेज के निदेशक राहुल सिंह, रवि कुमार, अमरेश कुमार और राकेश कुमार सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
41 %
2.1kmh
0 %
Tue
23 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
35 °

Most Popular