Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारगोह में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की सीधी भिड़ंत, एक...

गोह में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की सीधी भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह (औरंगाबाद)। बिहार के औरंगाबाद जिले अंतर्गत गोह थाना क्षेत्र के कोसडिहरा मोड़ के समीप शनिवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, लोहे से लदा एक ट्रक गया की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से अपने गांव लौट रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया, जिसके नीचे दबने से ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि ट्रक चालक औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के खजूरी विगहा गांव के रहने वाले बृजनंदन प्रजापति के 50 वर्षीय पुत्र राजनाथ प्रजापति थें जिसकी मौत घटनास्थल पर ही टक्कर के बाद ट्रक पलट जाने से हो गई ‌वहीं पिकअप वैन चालक की पहेचान गोह थाना क्षेत्र के असेयास गांव निवासी लालहरि यादव के 25 वर्षीय पुत्र रुपेश यादव के रूप में हुई।

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से पिकअप चालक रूपेश यादव को पिकअप से बाहर निकाला गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया है, जहां वे फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
25 ° C
25 °
25 °
37 %
1.4kmh
22 %
Wed
34 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
35 °
Sun
38 °

Most Popular