Homeबड़ी ख़बरेंगोह के लाल का पटना में जलवा: निगम नारायण शर्मा 'युवा संवाददाता...

गोह के लाल का पटना में जलवा: निगम नारायण शर्मा ‘युवा संवाददाता सम्मान’ से सम्मानित

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी

पटना/गोह:

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड का मान बढ़ाते हुए, अमारी ग्राम निवासी निगम नारायण शर्मा को राजधानी पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘युवा संवाददाता सम्मान’ से नवाजा गया है। सोमवार को ‘नवगीतिका लोकरसधार’ के वार्षिकोत्सव के अवसर पर उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर सांस्कृतिक परिसर में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने निगम नारायण शर्मा के पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को सराहते हुए उन्हें स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट किया।

अमृत विहार की ओर से

“यह सम्मान न केवल निगम की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि गोह के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।” :- गौतम उपाध्याय (अमृत विहार न्यूज)

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
41 %
2.1kmh
0 %
Tue
23 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
35 °

Most Popular