Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारसिरिस कृषि विज्ञान केंद्र में किसान दिवस का आयोजन: VB-G RAM-G मिशन...

सिरिस कृषि विज्ञान केंद्र में किसान दिवस का आयोजन: VB-G RAM-G मिशन से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सूरत

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

सिरिस (औरंगाबाद):

कृषि विज्ञान केंद्र, सिरिस के प्रांगण में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर ‘किसान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ सरकार की नई ग्रामीण रोजगार नीतियों से अवगत कराया गया।

VB-G RAM-G: ग्रामीण विकास का नया रोडमैप

कार्यक्रम की मुख्य विशेषता वैज्ञानिकों द्वारा विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अर्थात VB-G RAM-G पर विस्तृत चर्चा रही। वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. विनय कुमार मंडल ने बताया कि यह नया विधेयक 20 वर्ष पुराने मनरेगा ढांचे में क्रांतिकारी सुधार है।

लाइव प्रसारण

इस मिशन की प्रमुख विशेषताएं:

1.रोजगार की गारंटी: अब ग्रामीण परिवारों को वित्तीय वर्ष में 100 के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी।

2.डिजिटल पारदर्शिता: राष्ट्रीय डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।

3.प्राथमिकता वाले क्षेत्र: जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना और जलवायु जोखिम कम करने वाले कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री का संबोधन और किसानों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। मंत्री जी ने किसानों को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए उनके कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ बिनय कुमार मंडल ने रबी फसलों के प्रबंधन के साथ-साथ भारत सरकार के तिलहन मिशन, दलहन मिशन और प्राकृतिक खेती के बारे में तकनीकी जानकारी साझा की। डॉ. आशुतोष कुमार और डॉ. सुनीता कुमारी सहित अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आय दोगुनी करने के गुर सिखाए।

इस अवसर पर श्री पंकज कुमार सिन्हा, डॉ. अनुराधा सिन्हा, श्री किशलय प्रभाकर, गणेश प्रसाद,आत्मा अध्यक्ष गोह विनय पटेल और केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अंत में किसानों से अपील की कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं ताकि ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
10.2 ° C
10.2 °
10.2 °
44 %
2.9kmh
0 %
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular