Homeप्रदेशश्रीरामानुजम टैलेंट सर्च मैथेमेटिक्स परीक्षा 2025:गोह का लक्की राज ने पूरे बिहार...

श्रीरामानुजम टैलेंट सर्च मैथेमेटिक्स परीक्षा 2025:गोह का लक्की राज ने पूरे बिहार में हासिल किया तीसरा स्थान

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

औरंगाबाद:

गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित रफीगंज रोड के निवासी विकास गुप्ता के पुत्र लक्की राज ने श्रीरामानुजम टैलेंट सर्च मैथेमेटिक्स परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ लक्की राज न सिर्फ गोह प्रखंड, बल्कि औरंगाबाद जिले व गया के शैक्षणिक जगत में भी प्रेरणा का नया उदाहरण बनकर उभरे हैं।

पिता–चाचा ने जताई खुशी, जय हिन्द पब्लिक स्कूल के छात्र हैं लक्की

लक्की राज की सफलता से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके पिता विकास गुप्ता तथा चाचा धर्मेन्द्र गुप्ता ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। वर्तमान में लक्की राज गया जी जिले के जय हिन्द पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और वहीं से तैयारी करते हुए उन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया।गया जी जिला स्तर पर भी लक्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय परिवार और स्थानीय क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह का माहौल है। परिजनों ने कहा कि लक्की बचपन से ही गणित विषय में विशेष रुचि रखते हैं और रोजाना नियमित अध्ययन व अभ्यास के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

क्या है श्रीरामानुजम टैलेंट सर्च मैथेमेटिक्स परीक्षा ?

श्रीरामानुजम टैलेंट सर्च मैथेमेटिक्स परीक्षा बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी तार्किक क्षमता का विकास करना और मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है।यह परीक्षा कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें बिहार के सरकारी एवं निजी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। परीक्षा का स्वरूप ऑनलाइन है, जिसमें कुल 25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक निर्धारित रहते हैं, जबकि गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होती है।

परीक्षा का पैटर्न और पुरस्कार

इस प्रतियोगिता की कुल अंक सीमा 100 रहती है और सामान्यतः 1 घंटे या उससे कम अवधि में परीक्षा पूरी करनी होती है। प्रश्नपत्र में गणित के विभिन्न टॉपिक्स से कॉन्सेप्ट-बेस्ड एवं एप्लीकेशन आधारित सवाल शामिल किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों की समझ, स्पीड और एक्युरेसी की जांच हो सके।इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाता है। राज्य स्तर पर टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, नकद प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं, वहीं जिला स्तर पर प्रथम से दसवें स्थान तक आने वाले छात्रों को मेडल, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।

शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर

राज्य स्तरीय परिणाम में पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले लक्की राज को पटना में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मानित होते समय लक्की राज का आत्मविश्वास और सरल व्यवहार कार्यक्रम का केंद्र बिंदु रहा।लक्की की इस सफलता पर गोह प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय शिक्षकों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने इसे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि उचित मार्गदर्शन, परिश्रम और लगन से संसाधन सीमित होने के बावजूद बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
22.3 ° C
22.3 °
22.3 °
44 %
1.3kmh
6 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular