Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारधान की कटनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

धान की कटनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

अमृत विहार न्यूज

रचनात्मक चित्र

संवाद सहयोगी|गोह

शनिवार को गोह थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में धान कटनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी। मारपीट की घटना में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पक्ष के कामेश्वर साव की पत्नी के बयान पर कांड संख्या 340/25 दर्ज किया गया है, जिसमें चार महिला समेत अनिल साव, भीमराज, धर्मराज, कमलेश साव को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के अनिल साव की पत्नी के बयान पर कांड संख्या 341/25 दर्ज की गई है, जिसमें दो महिला सहित मोतीलाल साव, कामेश्वर साव, राजू कुमार को आरोपित किया गया है। प्रथम पक्ष द्वारा जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक महोदय को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व से ही भूमि विवाद का मामला चल रहा है। मामले की जांच करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दी गई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.2 ° C
16.2 °
16.2 °
31 %
3.4kmh
0 %
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
32 °

Most Popular