अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी
गोह|औरंगाबाद
औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के बन्देया थाना क्षेत्र के सुगी गांव निवासी लालमोहन यादव के 42 वर्षीय पुत्र विकास यादव की मौत रविवार की दोपहर तालाब में डुबने से हो गई।
परिजनों की माने तो युवक शौच करने घर से बाहर गया था तभी यह हादसा हो गया।
घटना की सुचना मिलते ही बंदेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास के लोगों से घटना के संदर्भ में जानकारी ली।
थानाध्यक्ष सुरज कुमार ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि मृतक को मिर्गी की बिमारी थी,पानी में डुबने से मौत की सुचना मिली है ,शव को पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया है।
इधर पत्नी सविता देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक दो लड़का और एक लड़की के पिता थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
