Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारतालाब में डुबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया सड़क...

तालाब में डुबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम।

अमृत विहार न्यूज

अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

गोह|औरंगाबाद

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के सामने वाली तालाब में एक व्यक्ति की डुबने से मौत हो गई।
घटना शुक्रवार शाम की है, जब गोह गढ़ पर निवासी 45 वर्षीय उदय पासवान पोखरा पर गए थे तभी पैर फिसलने से पानी के गहराई में चलें गए,और डुबने से मौत हो गई।
परिजनों की माने तो बहुत कोशिश के बाद भी शव पोखरा से बरामद नहीं हो सका प्रशासन ने भी कोई तत्परता नहीं दिखाई जिससे घटना के 12 घंटे बाद भी शनिवार की सुबह तक शव बरामद नहीं किया जा सका।
आक्रोश परिजनों ने शिवगंज-बैदराबाद और गया-दाउदनगर मुख्य सड़क को जगतपति चौक के पास आज सुबह से ही जाम कर रखा है और आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर शव बरामद करने व प्रशासनिक सहायता की मांग कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने बताया कि वरिय अधिकारियों से बात हुई है जल्द ही राज्य आपदा मोचन बल के द्वारा शव की खोजबीन की जाऐंगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
89 %
2.5kmh
99 %
Wed
23 °
Thu
26 °
Fri
28 °
Sat
26 °
Sun
28 °

Most Popular