Homeराजनीतिऔरंगाबाद: जन सुराज का गोह में बिहार बदलाव सभा आयोजित

औरंगाबाद: जन सुराज का गोह में बिहार बदलाव सभा आयोजित

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह|औरंगाबाद

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित एक सभा हॉल में जन सुराज पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं का बिहार बदलाव सभा आयोजित की गई।
सभा की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद मेहता व संचालन लक्ष्मण सिंह कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ चुनाव प्रभारी राम नरेश सिंह व संभावित प्रत्याशी ई. संजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।


कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों ने संशोधित किया एवं जन सुराज पार्टी के विज़न व विचारधारा को याद किया।
गोह विधानसभा से जन सुराज के संभावित प्रत्याशी ई. संजय कुशवाहा ने बताया कि प्रशांत किशोर बड़े विज़न वाले नेता हैं जो बिहार बदलकर ही मानेंगे, अगर लालु प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने बिहार को ग़रीबी से निकाला, तो आज बिहार 36वां स्थान पर क्यों है? ऐ लोग बिहार में सिर्फ राज किये जनता के बदहाली से इनका कोई सरोकार नहीं है।आगे उन्होंने कहां की लाठी और लालटेन की पार्टी से उम्मीद ही क्या किया जा सकता है? बिहार को दस अग्रणी राज्य में ले जाने का विज़न और रोड मैप सिर्फ और सिर्फ जन सुराज के बस्ते में है।


मौके पर प्रखंड अध्यक्ष साहेब दयाल यादव, किसान मोर्चा अनुमंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह, अनुमंडल सचिव मुन्ना कुमार गुप्ता, सरपंच मनोरमा देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष आल्हा चौबे,अरूनंजय कुमार,सुशील कुमार,सहित सैकड़ों जन सुराजी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
79 %
4.5kmh
97 %
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
25 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular