अमृत विहार न्यूज
गौतम उपाध्याय “हरिगांव”
पटना|बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं सभी राजनीतिक दल अपने स्तर से तैयारी में जुटे हुए हैं इसी बीच सोमवार 19 मई को जन सुराज ने अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष कि घोषणा किया। पाटलिपुत्र के जन सुराज कैंप में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई।

150 सदस्यों की बनी इस कमिटी में पूर्णिया से दो बार के सासंद रहें पप्पू सिंह को जन सुराज पार्टी का नया और पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ है बल्कि सर्व सहमति से पप्पू जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाता है।

कौन है पप्पू सिंह
दो बार भाजपा के टिकट पर सासंद चुने जा चुके हैं पप्पू सिंह लेकिन 2019 में कॉग्रेस से चुनाव लड़ें और हार गए।बता दें कि पप्पू सिंह एक मजबूत राजनीतिक परिवार से आते हैं. पप्पू सिंह के पिता टीपी सिंह आईसीएस अफसर थे।पप्पू की मां माधुरी सिंह भी पूर्णिया से दो बार सांसद रह चुकी थीं।उनके भाई एनके सिंह जेडीयू के राज्यसभा सांसद रहे और अब वह भाजपा के साथ हैं। उनकी एक बहन श्यामा सिंह और बहनोई निखिल कुमार औरंगाबाद से कांग्रेस के सांसद रहे हैं।निखिल कुमार पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के बेटे हैं।
अब प्रशांत जी पीछे ही रहेंगे
कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर पप्पू सिंह और आरसीपी सिंह को आगे कर खुद पीछे खड़े हो गए इस दौरान जब एक मीडियाकर्मी ने सवाल पूछा कि अब आप लोग प्रशांत जी को पीछे कर दिए तो जबाब आता है कि अब प्रशांत पीछे ही रहेंगे।
