Homeबड़ी ख़बरेंलोजपा का पांच सदस्यीय दल ने किया गोह का दौरा, आंबेडकर मूर्ति...

लोजपा का पांच सदस्यीय दल ने किया गोह का दौरा, आंबेडकर मूर्ति तोड़ने मामले में लिया जायजा|

बोधगया के पूर्व विधायक श्याम देव पासवान के नेतृत्व में गठित इस जांच दल में प्रदेश उपाध्यक्ष रानी देवी, एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा एवं लोजपा नेता पंकज पासवान शामिल थे।

गौतम उपाध्याय

संवाद सहयोगी | गोह

अमृत विहार न्यूज:
औरंगाबाद जिले के गोह प्रखण्ड के प्रखण्ड कार्यालय के सामने बनी बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) ने पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया था।

बोधगया के पूर्व विधायक श्याम देव पासवान के नेतृत्व में गठित इस जांच दल में प्रदेश उपाध्यक्ष रानी देवी, एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा एवं लोजपा नेता पंकज पासवान शामिल थे।
सोमवार को पांच सदस्यीय दल ने दौरा कर घटना का जायजा लिया।
बोधगया के पूर्व विधायक सह लोजपा नेता श्यामदेव पासवान ने कहा कि घटना निंदनीय है घटना में शामिल अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
वहीं रानी देवी ने कहा कि जिस तरह बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का हाथ तोड़ा गया है उसी प्रकार उस अपराधी का भी प्रशासन हश्र करें।
वहीं जिला अध्यक्ष सोनु सिंह ने कहा कि समाज को बांटने के उद्देश्य से यह अपराध किया गया है जो असहनीय है।
मौके पर लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष कुमार आर्य, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, लोजपा लेबर शेल जिला अध्यक्ष रंधीर पासवान, दिलिप पासवान,रामजी पासवान, अमरेन्द्र कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
73 %
2.4kmh
100 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
27 °
Wed
30 °
Thu
31 °

Most Popular