अमृत विहार न्यूज
संवाद सहयोगी|गोह

औरंगाबाद (बिहार)
इसी वर्ष (2025)बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं महागठबंधन के सहयोगी पार्टी भाकपा माले भी इस चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसी परिप्रेक्ष्य में 18 जुन से शुरु हुआ “बदलों बिहार बदलों सरकार” यात्रा शनिवार को गोह पहुंचीं जहां भाकपा माले के नेताओं ने जगतपति चौक के निकट नुक्कड़ सभा कर लोगों को संबोधित किया।

यात्रा में काराकाट सासंद राजाराम सिंह,घोसी विधायक रामबली यादव, फुलवारी विधायक गोपाल रविदास,मुनारीक राम,रीता वर्णवाल, माधुरी गुप्ता आदि लोग शामिल हुए।
काराकाट सासंद राजाराम सिंह ने बताया कि बिहार सरकार नीतीश कुमार से चल नहीं रहा है अब नीतीश बाबू थक चुके हैं। विकास के किसी भी प्रश्न का हल कर पाना उनके बस का नहीं है। लगातार प्रदेश में अपराधीक घटनाएं बढ़ रही है बलात्कार व हत्या की घटनाएं इनसे रुक नहीं रही है इसी लिए हम लोग बदलो सरकार बदलो बिहार यात्रा कर रहे हैं।
यह यात्रा 18 जून से शुरू होकर 27 जून तक चलेंगी।