Homeराजनीतिएनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नित्यानंद राय: कालिया नाग की तरह तेजस्वी...

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नित्यानंद राय: कालिया नाग की तरह तेजस्वी का फन कुचल देंगी जनता।

अमृत विहार न्यूज

औरंगाबाद जिले के गोह‌ प्रखंड के देवहरा-पथरौल खेल मैदान में रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित हुए।देवहरा स्थित शहीद संतोष मिश्रा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किये।

सम्मेलन की अध्यक्षता रफीगंज के पूर्व विधायक सह जिला जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व संचालन जिला भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कंस की तरह तेजस्वी का भी विनाश करेंगे। कालिया नाग की तरह जनता फन कुचल देंगी,उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिला खूनी जिले के नाम से जाना जाता था। परंतु हमारे सरकार आते ही सभी नक्सलियों का लगभग खत्मा कर दिया गया। उन्होंने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि 1990 में जब लालू प्रसाद मुख्यमंत्री बने थे तो सभी को उम्मीद जगी थी की हर तबके के लोगों का विकास होगा लेकिन उन्होंने परिवार को आगे बढ़ने का काम किया है।

सभा को संबोधित करते नित्यानंद राय केन्द्रीय राज्य मंत्री

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणविजय कुमार ने कहा कि अगर सही प्रत्याशियों की चयन किया गया तो औरंगाबाद जिले से महागठबंधन का सफाया हो जाएगा। सभी सीटों पर एनडीए की जीत पक्की होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सम्मान को ऊंचा किया है। विशेषकर महिलाओं को अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई है। वहीं पूर्व भाजपा विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा की जो पार्टी मां को गाली दिया है वह सत्ता में वापस नहीं आएगी। कहा कि याद रखें गाली देने वाली पार्टी अगर सत्ता में आई तो आमजनता को गाली देगी। कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उन्नति की ओर बढ़ रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र पासवान, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, रालोमा जिलाध्यक्ष अशोक मेहता, हम के जिलाध्यक्ष रंधीर सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, भाजपा नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी,दिपक उपाध्याय,कुसुम देवी, डॉ श्रीकृष्ण सिंह,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमार आर्य, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ कुंजन सिंह,रौतम कुमार विपिन, साकेत बिहारी शर्मा ,राजीव विद्यार्थी, विनय पटेल पंसस भोला यादव,सहित दर्जनों गणमान्य मंच पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
23 %
2.9kmh
0 %
Tue
26 °
Wed
26 °
Thu
25 °
Fri
26 °
Sat
26 °

Most Popular