Homeबड़ी ख़बरेंबिहार: मैरेज हॉल के 41 कमरे से 82 लोग आपत्तिजनक स्थिति में...

बिहार: मैरेज हॉल के 41 कमरे से 82 लोग आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|रोहतास

बिक्रमगंज (रोहतास): जिले के दावथ थाना अंतर्गत मलियाबाग स्थित ‘प्रकाश मैरेज हॉल’ में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के नेतृत्व में की गई इस बड़ी छापेमारी में कुल 82 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है, जिनमें 42 महिलाएं और 40 पुरुष शामिल हैं।प्रशासन को पिछले काफी समय से मलियाबाग के इस मैरेज हॉल में अवैध गतिविधियों और सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर 3 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे बिक्रमगंज SDO, अंचलाधिकारी (दावथ) और भारी पुलिस बल के साथ मैरेज हॉल में छापेमारी की गई।

छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान मैरेज हॉल में कई गंभीर अनियमितताएं और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले हैं:

कमरों का अवैध आवंटन:मैरेज हॉल के 41 कमरों में 82 युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए। संचालक बिना किसी वैध पहचान पत्र के 800 रुपये प्रति घंटा की दर से कमरे उपलब्ध करा रहा था।

नहीं था कोई रिकॉर्ड:मैरेज हॉल में कोई गेस्ट रजिस्टर नहीं मिला, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहाँ सारा खेल नियमों को ताक पर रखकर खेला जा रहा था।

आपत्तिजनक सामान बरामद:

मौके से भारी मात्रा में कंडोम, महिलाओं के अंतःवस्त्र और यौन उत्तेजक दवाइयां बरामद की गई हैं।

नाबालिग भी शामिल:पकड़े गए व्यक्तियों में कई के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है, जिसके कारण पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धाराएं भी जोड़ी हैं।

वाहनों की जब्ती: परिसर से 32 मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और दो चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

संचालक फरार, पुलिस ने किया केस दर्ज

मैरेज हॉल का संचालक संतोष कुमार सिंह उर्फ शेरू छापेमारी के दौरान दीवार फांदकर भागने में सफल रहा, हालांकि पुलिस ने उसकी बुलेट मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।प्रशासन ने मैरेज हॉल के सभी कमरों को बंद कर मुख्य गेट को सील कर दिया है। इस मामले में दावथ थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (Immoral Trafficking Prevention Act) की धाराओं के साथ-साथ POCSO और अन्य कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूरी छापेमारी की वीडियोग्राफी भी कराई गई है जिसे साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखा गया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
24.9 ° C
24.9 °
24.9 °
51 %
0.6kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
37 °
Thu
31 °

Most Popular