Homeबड़ी ख़बरें"पुस्तकों को बनाएं मित्र और छुएं आसमान": मुंजहड़ा में आयोजित सम्मान समारोह...

“पुस्तकों को बनाएं मित्र और छुएं आसमान”: मुंजहड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में गूँजे सफलता के मंत्र

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड का इंटर विद्यालय, मुंजहड़ा में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय समाजसेवी नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में व सिकंदर पटेल संचालन में गुरुवार को आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण गांव के 32 छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गोह थाने के एसआई रवींद्र कुमार, चंदन कुमार और एएसआई शिवपूजन सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। एक सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए कठिन परिश्रम और अनुशासन अनिवार्य है। पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए पूरी जी-जान लगा दें।

पुस्तकों को बनाएं अपना सबसे अच्छा मित्र

​वहीं, ‘संगग्र शिक्षा अभियान’ औरंगाबाद के सामुदायिक प्रशिक्षक अनिरुद्ध विश्वकर्मा उर्फ ‘दिलीप’ ने बच्चों को जीवन के मंत्र दिए। उन्होंने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि आप पुस्तकों को अपना मित्र बना लेते हैं और एक स्पष्ट लक्ष्य के साथ पढ़ाई जारी रखते हैं, तो दुनिया की कोई भी मंजिल पाना असंभव नहीं है।”

अध्यक्षता कर रहे नागेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने और उन्हें पढ़ाई के प्रति उत्साहित करने के लिए वे पिछले साल से अपने निजी स्तर पर यह प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा सभी सफल छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी किट (डायरी, पेन व अन्य सामग्री) देकर सम्मानित किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

​इस अवसर पर बैंकर्स नितेश नंदन, शिक्षक धनंजय कुमार, रंजीत कुमार सहित कई शिक्षाविद, अभिभावक और गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने नागेंद्र सिंह के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
36.4 ° C
36.4 °
36.4 °
10 %
5.9kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
41 °

Most Popular