Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारनवनिर्मित सरेया ठाकुरबाड़ी में स्थापित होगी राम-जानकी,लखन संग हनुमान की प्रतिमा

नवनिर्मित सरेया ठाकुरबाड़ी में स्थापित होगी राम-जानकी,लखन संग हनुमान की प्रतिमा

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

Amrit Vihar News|Goh

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के सरेया गांव स्थित 88 वर्ष पुराने राम-जानकी ठाकुरबाड़ी के नवनिर्मित मंदिर में आज (रविवार) अष्टधातु की प्रतिमाएं विधि-विधान के साथ स्थापित की जाएंगी। इससे पूर्व शुक्रवार को भव्य जलयात्रा के साथ मूर्ति स्थापना हेतु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आचार्य विनय कांत मिश्रा के सानिध्य व हरिनंदन मिश्रा, विवेक मिश्रा, दीपक मिश्रा और सागर पाठक की देखरेख में आयोजित इस अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।इस ठाकुरबाड़ी की स्थापना सन 1939 में स्व. देवन सिंह द्वारा की गई थी। मंदिर में राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की अत्यंत दुर्लभ अष्टधातु की प्रतिमाएं विराजमान हैं। नवनिर्मित भवन का निर्माण रामानुज सिंह की पत्नी तलुक राज देवी और भरतराज सिंह द्वारा कराया गया है,जहाँ इन्हीं प्राचीन मूर्तियों को पुनर्स्थापित किया जा रहा है।महायज्ञ के यजमान बेरका पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बब्लू सिंह व उनकी पत्नी समाजसेविका आरती सिंह ने बताया कि रविवार को मूर्ति स्थापना के पश्चात सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में अरुण कुमार सिंह, रघुवंश कुमार सिंह, आकाश नारायण सिंह, आशा गौतम, राहुल नंदन, अमित राज, डुल्लु सिंह सहित समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
14.7 ° C
14.7 °
14.7 °
36 %
1.7kmh
0 %
Tue
14 °
Wed
31 °
Thu
30 °
Fri
30 °
Sat
32 °

Most Popular