Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट: नीमड़ी ने देवहरा को 35 रनों से हराकर जीता...

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट: नीमड़ी ने देवहरा को 35 रनों से हराकर जीता खिताब

अमृत विहार न्यूज

Amrit vihar news/गौतम उपाध्याय

Goh/Aurangabad

गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को जीपीएल (GPL) कप क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। इस कड़े मुकाबले में नीमड़ी की टीम ने देवहरा को 35 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीमड़ी की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सात विकेट के नुकसान पर टीम ने विपक्षी देवहरा के सामने 142 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।जवाबी पारी खेलने उतरी देवहरा की टीम नीमड़ी के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 107 रनों पर सिमट गई। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए अरुण कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ और पीके राहुल को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया।

प्रतिभाओं को निखारने का मंच है जीपीएल किक्रेट टूर्नामेंट: विधायक मनोज शर्मा

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अरवल विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, “जीपीएल जैसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें एक सकारात्मक दिशा भी देते हैं।”पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, बेरका पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह, धीरज सिंह चौहान, कुंदन सिंह, राहुल यादव और चींटू पांडेय सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मैदान दर्शकों की भारी भीड़ से खचाखच भरा रहा, जिन्होंने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
31 %
0.7kmh
78 %
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular