Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारगोह में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो ने युवक को कुचला, मौत

गोह में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो ने युवक को कुचला, मौत

अमृत विहार न्यूज

गौतम उपाध्याय

गोह|औरंगाबाद

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव में स्टेट हाईवे 68 पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव निवासी महेश पासवान के 24 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि श्रीनिवास दिहाड़ी मजदूर था और हर दिन की तरह साइकिल से घर लौट रहा था,जैसे सड़क पार कर रहा था कि अचानक एक तेज रफ्तार बोलोरो वाहन ने टक्कर मार दी। चश्मदीदों की माने तो टक्कर इतनी जोरदार थी की मृतक की साइकिल 10 फ़ीट की उच्चाई तक उड़ गया।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वाहन की पहचान कर ली गई है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पीएचसी में भर्ती कराया जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जें में लेकर आगे की कारवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।वहीं मृतक के माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।मृतक के तीन बच्चे हैं जिनका हाल भी काफी दुखद है।

फाइल फोटो

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
15 %
2.1kmh
41 %
Sat
25 °
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular