अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
गोह प्रखंड के बनतारा पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए पैक्स अध्यक्ष पद हेतु बुधवार को एक प्रत्याशी रंजीत कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए जबकि नौ लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन-पत्र दाखिल किया है। जानकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। 11 अप्रैल को स्कूटनी व 13 अप्रैल को नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। वहीं 20 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान व संध्या समय में मतगणना की जाएगी।



