Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारगोह के गोपालपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच...

गोह के गोपालपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग हुए घायल

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

गोह (औरंगाबाद): गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार को सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, इस झड़प में एक पक्ष से धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी चंद्रावती देवी, जबकि दूसरे पक्ष से मीना देवी पति अरूण सिंह और पवन कुमार पिता किशोरी सिंह घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद धर्मेंद्र कुमार और चंद्रावती देवी को बेहतर इलाज के लिए उन्हें गयाजी मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं दूसरे पक्ष के घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि विवाद का मुख्य कारण सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है,जिसे बीते शुक्रवार को ही प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
65 %
1.1kmh
0 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
39 °

Most Popular