Homeबड़ी ख़बरेंअरवल पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 16 युवतियां...

अरवल पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 16 युवतियां मुक्त, 8 गिरफ्तार

अमृत विहार

संवाद सहयोगी|अरवल

अरवल। बिहार की अरवल पुलिस ने देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के जनकपुर धाम स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 16 पीड़िताओं को इस दलदल से मुक्त कराया है, जिनमें 6 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक (SP) अरवल को गुप्त सूचना मिली थी कि जनकपुर धाम क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), साइबर डीएसपी, अरवल थानाध्यक्ष और महिला थाना की टीम के साथ गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के सदस्य भी शामिल थे।

बचाव और गिरफ्तारी का विवरण

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छापेमारी में मुक्त कराई गई 16 पीड़िताओं में:

06 नाबालिग हैं (जिन्हें CWC भेजा जा रहा है)।

10 बालिग हैं (जिन्हें पुनर्वास केंद्र भेजा जा रहा है)।

गिरफ्तार अभियुक्त:

पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार पुरुषों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. ​अमन राज (25 वर्ष), अरवल
  2. ​प्रिन्स राज (23 वर्ष), औरंगाबाद
  3. ​अशोक कुमार (34 वर्ष), औरंगाबाद
  4. ​शहजाद आलम (19 वर्ष), अरवल
  5. ​मो. शमीम अंसारी (39 वर्ष), अरवल
  6. ​चमकु पासवान (51 वर्ष), अरवल

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और इस गिरोह के अन्य संपर्कों की तलाश की जा रही है।अरवल पुलिस ने साफ किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध और अनैतिक कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
22.3 ° C
22.3 °
22.3 °
44 %
1.3kmh
6 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular