Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारपहाड़ीपुर में 'रेशमा-चौहरमल' नाटक के जरिए जीवंत हुई शौर्य गाथा

पहाड़ीपुर में ‘रेशमा-चौहरमल’ नाटक के जरिए जीवंत हुई शौर्य गाथा

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

गोह (औरंगाबाद): प्रखंड के विभिन्न गांवों में गुरुवार को दलित समाज के लोकनायक वीर चौहरमल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर गीत-संगीत और दुगोला कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, लेकिन प्रखंड के पहाड़ीपुर गांव में मंचित ‘रेशमा-चौहड़मल’ नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।निर्देशक नंदू पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस नाटक ने सदियों पुरानी उस ऐतिहासिक गाथा को जीवंत कर दिया, जो सामाजिक समरसता और वीरता का प्रतीक है। नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे वीर चौहरमल ने अपनी शक्ति और ऊंचे चरित्र के बल पर तत्कालीन सामाजिक बाधाओं और ऊंच-नीच की दीवारों को चुनौती दी। कलाकारों ने रेशमा और चौहरमल के प्रेम, त्याग और अन्याय के विरुद्ध उनके कड़े संघर्ष के भावुक प्रसंगों को इतनी कुशलता से प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

मंच पर मुख्य किरदारों को निभाने वाले कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना हुई वीर चौहरमल का किरदार,शम्भू पासवान रेशमा का किरदार सूर्यकांत पासवान,अजब सिंह का किरदार रंजन पासवान,सोनवा का किरदार मुकेन्द्र पासवान ने अदा किया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे, जिनमें शिक्षक बृजमोहन राम, रमेश पासवान, रविंद्र पासवान, शशि आनंद, डॉ. दीपक, समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार और वकील गजेन्द्र भूषण प्रमुख थे। वक्ताओं ने बाबा चौहरमल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए स्वाभिमान के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
25 %
2.7kmh
63 %
Fri
30 °
Sat
39 °
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
38 °

Most Popular