Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारगोह में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों...

गोह में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमृत विहार न्यूज

गोह औरंगाबाद

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत से रबी फसल का बोझा लेकर लौट रहे 26 वर्षीय युवक विकास कुमार (पिता तपेश्वर रजक) की बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह ले जाया गया, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अर्जुन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर रहे विकास की मौत से उसकी माँ निर्मला देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही गोह थाना के एएसआई रविन्द्र कुमार सिंह ने अस्पताल पहुँचकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
33.7 ° C
33.7 °
33.7 °
8 %
4.1kmh
25 %
Fri
34 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular