Homeप्रदेशऔरंगाबाद, बिहारगोह में पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की पुण्यतिथि मनी

गोह में पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की पुण्यतिथि मनी

अमृत विहार न्यूज

Amrit vihar news/गौतम उपाध्याय

गोह/औरंगाबाद

गोह प्रखंड के गौतम बुद्ध नगर भवन में रविवार को पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य सामूहिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रंधीर पासवान ने की,जबकि मंच संचालन का जिम्मा भाजपा जिला प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बखूबी निभाया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सह अरवल विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार ने स्व. डीके शर्मा के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।गौरतलब है कि पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा,वर्तमान अरवल विधायक मनोज शर्मा के पिता थे।सभा को संबोधित करते हुए विधायक मनोज शर्मा ने अपने पिता के जीवन संघर्ष और जनसेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता ने हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा। इस दौरान उन्होंने गोह की जनता को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे और अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे।गोह मे बाइपास और डीके शर्मा विचार मंच बनाने पर चर्चा की।अन्य वक्ताओं ने स्व. डीके शर्मा को एक दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर समाजवादी नेता सिताराम दुखारी,अउरा पंचायत के मुखिया सत्येंद्र शर्मा,भाजपा नेता अरवल गांधी जी, सुधीर मिश्रा,विजय कुमार निराला, योगेश शर्मा, विनोद शर्मा,मंडल अध्यक्ष उपहारा राजीव विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष गोह,उमेश पासवान,मंडल अध्यक्ष हसपुरा उतरी चंद्रकांत मुन्ना, मंडल अध्यक्ष हसपुरा दक्षिणी विनोद शर्मा,मंडल अध्यक्ष पौथु राजकुमार चंद्रवंशी,रालोमो नेता राकेश रौशन,कुमार आर्य,बिक्कु त्रिपाठी,मधू बाबु,चंद्रेश पटेल,मोहन शर्मा, पंडित लाल मोहन शास्त्री सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
31 %
0.7kmh
78 %
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular