Homeप्रदेशगोह: प्रखंड सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, धान अधिप्राप्ति और उर्वरक आपूर्ति...

गोह: प्रखंड सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, धान अधिप्राप्ति और उर्वरक आपूर्ति पर हुई चर्चा

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में सोमवार को प्रखंड सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष विनय पटेल ने की। बैठक में किसानों की वर्तमान समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कृषि सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई अहम सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।

धान खरीद, मुआवजा और उर्वरक पर जोर

बैठक में धान अधिप्राप्ति को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया गया, जिसमें सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार समय पर और पारदर्शी तरीके से धान की खरीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि किसानों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशान न किया जाए और उनका धान उचित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए।बैठक में खेत-खलिहानों में आगजनी की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और ऐसी परिस्थितियों में प्रभावित किसानों को शीघ्र और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इसके साथ ही, बीमा तथा राहत संबंधी प्रावधानों को सरल बनाने पर भी सुझाव दिए गए, ताकि किसान आपदा की स्थिति में आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें।उर्वरक की उपलब्धता और संभावित कालाबाजारी पर भी विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें जिले से पर्याप्त मात्रा में उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। समिति ने बाजार में उर्वरक की किल्लत तथा संभावित कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखा। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राहुल कृष्ण मूर्ति, तकनीकी प्रबंधक अरविंद विद्यार्थी तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक विवेक कुमार मौजूद रहे और उन्होंने किसानों से जुड़े तकनीकी तथा योजनागत पक्षों पर जानकारी साझा की।सदस्य के रूप में संजय कुमार सिंह, मोहम्मद आरिफ खान, जुलेंद्र पासवान, अमित कुमार, सत्यनारायण गुप्ता, सत्येंद्र शर्मा, रीता देवी, अरविंद सिंह और जोगी साव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने स्थानीय स्तर पर किसानों को हो रही समस्याओं का बिंदुवार उल्लेख किया और उनके समाधान के लिए संयुक्त रूप से ठोस पहल करने पर सहमति जताई।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
22.3 ° C
22.3 °
22.3 °
44 %
1.3kmh
6 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular