Homeबड़ी ख़बरें10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ किरानी

10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ किरानी

अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|हसपुरा

औरंगाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने हसपुरा अंचल कार्यालय में कार्यरत किरानी श्लोक कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी कार्यालय परिसर के पास ही की गई, जिससे पूरे अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

​मिली जानकारी के अनुसार, कोइलवां पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मुनिल कुमार से जमीन म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के नाम पर किरानी द्वारा अवैध राशि की मांग की जा रही थी। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की। विभाग द्वारा मामले के सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया और जैसे ही मुनिल कुमार ने रिश्वत की राशि श्लोक कुमार को सौंपी, टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार किरानी को आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.3 ° C
16.3 °
16.3 °
35 %
1.6kmh
0 %
Mon
16 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
33 °
Fri
34 °

Most Popular