अमृत विहार न्यूज

संवाद सहयोगी|गोह
गोह (औरंगाबाद)। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में कार्यरत आशा कार्यकर्ता की गुरुवार सुबह अचानक मौत हो गई। मृतका इंदू देवी प्राणपुर गांव निवासी विनोद साव की पत्नी थीं, सुबह घर पर अचानक अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल गोह पीएचसी ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि मौत का कारण हृदयगति रुकना (हार्ट फेलियर) है। विभाग की ओर से मृतका के आश्रितों को सरकार द्वारा निर्धारित 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। वर्ष 2008 से स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं दे रहीं इंदू देवी के निधन से पीएचसी कर्मियों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।



